दरभंगा: दरभंगा से आनंद विहार जाने वाली अमृत भारत ट्रेन में पेंट्रीकार नहीं होने से यात्रियों को हुई परेशानी
दरभंगा से आनंद विहार जाने वाली अमृत भारत ट्रेन में पेंट्रीकार नहीं होने की वजह से यात्रियों की परेशानी बढ़ गई है। बता दे की जिस व्यक्ति को सामान बेचने का लाइसेंस दिया गया है वह जनरल बोगी में यात्रियों के बीच में समान रखते हैं। जिससे यात्रियों को आवागवन में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। इस संबंध में सोमवार को दोपहर 3 बजे मौजूद लोगों ने जानकारी दी।