दुधि: सोनभद्र में ट्रेन का इंजन फ्रेम लेकर जा रही ट्रेलर सड़क से उतरी, मुर्धवा बिजपुर रोड पर लगा जाम
सोनभद्र में मुर्धवा बिजपुर रोड पर रनटोला के पास शुक्रवार शाम 5 बजे ट्रेन का इंजन फ्रेम लेकर जा रही ट्रेलर का पिछला हिस्सा सड़क पटरी से उतर गया जिससे मुर्धवा बिजपुर रोड पर लंबा जाम लग गया स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची म्योरपुर थाने की पुलिस क्रेन की मदद से ट्रेलर सड़क पटरी पर लाने के प्रयास में जुटी है