मंझनपुर: कौशाम्बी जिले में पुलिस ने कानून-व्यवस्था के साथ स्वच्छता की मिसाल पेश करते हुए संभाला मोर्चा
कौशाम्बी जनपद में पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार के कुशल नेतृत्व में रविवार को पुलिस विभाग ने स्वच्छता को लगभग 8 बजे अनुशासन से जोड़ते हुए एक प्रेरणादायी पहल की। जनपद के समस्त थानों, पुलिस चौकियों एवं पुलिस कार्यालयों में विशेष स्वच्छता अभियान संचालित किया गया, जिसमें पुलिसकर्मियों ने पूरे उत्साह और जिम्मेदारी के साथ श्रमदान किया।