मंदसौर: कोर्ट रोड की बदहाल सड़क पर फूटा लोगों का गुस्सा, गड्ढों से ई-रिक्शा पलटने की घटनाएं, सीसी रोड की मांग
मंदसौर के कोर्ट रोड की बदहाल सड़क को लेकर क्षेत्रवासियों ने फिर विरोध जताया, लोगों ने बताया कि बड़े-बड़े गड्ढों से पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। एक महिला ई-रिक्शा चालक ने वाहन दो बार पलटने की बात कही, बारिश में जलभराव से हादसों और बीमारी का खतरा बढ़ने पर लोगों ने सीसी रोड निर्माण और स्ट्रीट लाइटें चालू कराने की मांग की,