भदोही: भदोही के बीड़ा के रजपुरा कॉलोनी में बाल उद्यान का एसबीआई बैंक द्वारा कराया गया जीर्णोद्धार, डीएम ने किया उद्घाटन।
भारतीय स्टेट बैंक द्वारा बीड़ा के रजपुरा कॉलोनी फेस 2 में स्थित बाल उद्यान का जीर्णोद्धार कराया गया जिसका उद्घाटन डीएम विशाल सिंह के द्वारा किया गया। इस अवसर पर डीएम ने एसबीआई के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि एसबीआई द्वारा किए गए कार्यों सेअन्य संस्थाओं को प्रेरणा लेनी चाहिए। डीएम ने कहा कि पार्क की रखरखाव की जिम्मेदारी सभी नागरिकों की है।