भदोही: दुर्गागंज थाना पुलिस को मिली सफलता अवैध तमंचा के साथ अभियुक्त गिरफ्तार।
दुर्गागंज थाना के सराय कंसराय के पास से एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया जिसके पास से दो अवैध तमंचा 315 बोर, 6 कारतूस व दो खोखा बरामद किया गया। पकड़ा गया अभियुक्त दुर्गागंज क्षेत्र के हरदुआ का रहने वाला है। कुछ समय पहले उसके पड़ोसी से झगड़ा हुआ था और वह एक नाजायज अवैध तमंचे से पड़ोसी को डरा धमका रहा था जिसको लेकर पुलिस ने शिकायत दर्ज की थी।