सीतापुर: इटिया सैदीया गांव के पास तेज रफ्तार पिकअप ने ऑटो को मारी जोरदार टक्कर, चार लोग हुए घायल
जनपद के बिसवन थाना क्षेत्र के इटिया सैदिया गांव के पास तेज रफ्तार पिकअप ने सड़क पर एक ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में ऑटो में सवार एक बच्चे सहित चार लोग घायल हो गए थे। सभी घायलों को उपचार के लिए स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया था जहां से गंभीर अवस्था के चलते घायलों को सीतापुर के जिला अस्पताल भेजा गया उपचार जारी है।