मेदिनीनगर (डालटनगंज): किछौछा शरीफ से लौट रहे डालटनगंज के श्रद्धालुओं की कार को ट्रक ने मारी टक्कर,चार की मौत,एक गंभीर-देवगांव में हुई घटना
उत्तर प्रदेश के किछौछा शरीफ से वापस लौट रहे डालटनगंज के श्रद्धालुओं की एक कार को एक ट्रक ने भीषण टक्कर मार दी। घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के देवगांव इलाके में हुई। हादसा इतना गंभीर था कि मौके पर ही चार लोगों की मौत हो गई। शनिवार सुबह 8 बजे घटना की खबर मिलते ही डालटनगंज में शोक की लहर दौड़ गई। एक जख्मी को इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।