बुढार थाना क्षेत्र की कॉलेज कॉलोनी में एक युवक की फांसी लगाकर मौत हो गई। युवक का शव घर के पास स्थित एक पेड़ में फांसी के फंदे पर लटका मिला। शनिवार सुबह करीब 8 बजे सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच जारी है।