गिरिडीह: बाइक हादसे में 26 वर्षीय संतु राम की मौत, धनबाद रेफर के दौरान तोड़ा दम, सदर अस्पताल में हुआ पोस्टमार्टम
पचंबा थाना क्षेत्र के लखारी निवासी संटू राम की मौत सड़क हादसे में हो गई। मंगलवार को 10 बजे इसके शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया गया। सोमवार शाम को हुए सड़क हादसे में यह बुरी तरह घायल हो गया था। तुरंत इसे सदर अस्पताल लाया गया।जहां इलाज के बाद बेहतर इलाज के लिए इसे धनबाद रेफर कर दिया गया। लेकिन धनबाद ले जाने के दौरान रास्ते में ही इसकी मौत हो गई।