धनौरा: सीएम योगी के जन्मदिन पर गजरौला में जश्न, भाजपा विधायक ने शरबत-मिठाई बांटी, कहा- यूपी में अपराधी या जेल
गजरौला में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिन पर भाजपा विधायक राजीव तरारा ने विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया। उन्होंने लोगों को शरबत और मिठाई वितरित कर सीएम योगी के दीर्घायु जीवन की कामना की। विधायक तरारा ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश की प्रगति की सराहना की। उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने उत्तर प्रदेश को दंगा मुक्त प्रदेश बनाया है।