धनौरा: आजमपुर में लटका मिला युवक का शव, परिजनों ने हत्या के आरोप लगाए, तहसील के सामने शव रखकर किया जाम
गांव आजमपुर में विंदर पुत्र ऋषिपाल की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। उनका शव पेड़ पर लटका हुआ मिला था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। पीएम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई किए जाने की बात कही जा रही थी। बृहस्पतिवार को गैर समुदाय के युवकों पर हत्या किए जाने का आरोप लगाते हुए स्वजन शव को तहसील के समक्ष बिजनौर स्टेट हाईवे पर जाम लगा दिया।