शेखपुरा जिले के कसार गांव स्थित जिरवा खंधा में गुरुवार दोपहर लगभग 3 बजे 11 हजार वोल्ट के बिजली तार की चपेट में आने से एक मवेशी की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जाता है कि बिजली का तार काफी लूज था, जिससे मवेशी उसके संपर्क में आ गया। ग्रामीणों ने बताया कि इसी स्थान पर एक वर्ष पूर्व भी इसी तरह की घटना में एक मवेशी की जान गई थी।