खरगोन | जिले के ग्राम पिपलिया में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहाँ 22 वर्षीय युवक राम पिता दशरथ की कीटनाशक पीने से मौत हो गई। सोमवार को जिला अस्पताल पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, युवक को गंभीर हालत में अस्पताल लाया गया था, जहाँ डॉक्टरों की तमाम कोशिशों के बावजूद उसे बचाया नहीं जा सका। उपचार के दौरान युवक ने दम तोड़ दिया।