रजौन: मकरौंधा दुर्गा मंदिर से निकली रामनवमी शोभा यात्रा, जय श्री राम के नारों से गुंजा क्षेत्र, उमड़ी भीड़
Rajaun, Banka | Mar 27, 2026 नवादा बाजार स्थित मकरौंधा गांव में चैती दुर्गा मंदिर से वर्ष 2026 में रामनवमी के अवसर पर भव्य शोभा यात्रा का आयोजन किया गया । यह शोभा यात्रा मकरौंधा दुर्गा मंदिर से शुरू होकर सुधांशु चौक होते हुए नवादा थाना के रास्ते पेट्रोल पंप तक पहुंची । शुक्रवार को जय श्री राम के जयकारों से गूंज उठा पूरा इलाका।