दमोह: मानस भवन के पास खड़ी निजी एम्बुलेंस में हुई तोड़फोड़, संचालक ने दर्ज कराई शिकायत
Damoh, Damoh | Jan 22, 2025 दमोह मंगलवार बुधवार की दरमियानी रात करीब 2 से 3 बजे के बीच अज्ञात शरारती तत्वों के द्वारा मानस भवन के पास खड़ी निजी एम्बुलेंस के साथ तोड़फोड़ किए जाने की घटना सामने आई है। घटना के बाद एम्बुलेंस संचालक के द्वारा कोतवाली थाना में शिकायत दर्ज कराई है। जिसके बाद कोतवाली पुलिस ने आस पास लगे CCTV फुटेज को खंगालते हुए अज्ञात आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।