कृषि भवन के सभागार में बुधवार की दोपहर एक बजे जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में किसान दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से आए कृषकों के साथ-साथ किसान संगठनों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। इस दौरान कृषि से जुड़े सभी विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहे, ताकि किसानों की समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया जा सके।