दरभंगा जिला पदाधिकारी कौशल कुमार की अध्यक्षता में उनके कार्यालय कक्ष में केंद्रीय विद्यालय क्रमांक 2 दरभंगा के प्रबंधन समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में केंद्रीय विद्यालय से संबंधित विभिन्न प्रशासनिक एवं शैक्षणिक विषयों पर विस्तार से समीक्षा की गई। इस संबंध में मंगलवार की शाम 4:00 बजे प्रेस रिलीज जारी कर जानकारी दी गई।