जमुई: मोहनपुर मोड़ के पास ई-रिक्शा की टक्कर से बाइक सवार युवक घायल, सदर अस्पताल में भर्ती
Jamui, Jamui | Jun 8, 2025 जमुई जिले के मोहनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मोहनपुर मोड़ के पास रविवार की सुबह 10:00 बजे तेज रफ्तार ई-रिक्शा की टक्कर बाइक सवार एक युवक बुरी तरह घायल हो गया। घायल युवक को परिजन द्वारा इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल युवक की पहचान बटिया थाना क्षेत्र के दहियारी गांव निवासी राजू राय के रूप में हुई है।