बरेली: सीबीगंज के सहरिया हसनैनपुर में परिवार पर हमला, पुलिस ने एनसीआर में निपटाया, एसएसपी से शिकायत
सीबीगंज के सहरिया हसनैनपुर में गंदे पानी के विवाद में 30 जनवरी को पड़ोसियों ने एक परिवार पर जानलेवा हमला कर दिया था। पुलिस ने मामला एनसीआर में निपटा दिया, जबकि मेडिकल रिपोर्ट में हड्डी टूटने की पुष्टि हुई। इस मामले की शिकायत मंगलवार को एसएसपी से की गई है।