बदायूं: खजुरिया गांव में जमीनी विवाद में अधेड़ को मारपीट कर घायल करने का आरोप, जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती
Budaun, Budaun | Jul 13, 2024 बदायूं के फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र के खजुरिया गांव में जमीनी विवाद में गांव के ही लोगों ने अधेड़ को लाठी डंडों से मारपीट कर घायल कर दिया। घायल अधेड़ को इलाज व मेडिकल परीक्षण के लिए बदायूं जिला अस्पताल में भर्ती कराया। घायल अधेड़ शेरपाल पुत्र ताराचन्द्र निवासी खजुरिया थाना फैजगंज वेहटा क्षेत्र का रहने वाला है। पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।