बदायूं: रोडवेज बस में जहरखुरानी गिरोह ने यात्री को बनाया शिकार,बस कन्डक्टर उझानी के रिलाइंस पेट्रोल पंप पर उतार कर फरार हुआ
Budaun, Budaun | Jul 13, 2024 बदायूं के थाना उझानी क्षेत्र के गांव बरसुआ का रहने वाला 21 वर्षीय प्रदीप पुत्र गंगा चरन उत्तराखंड के कालेआम में एक कम्पनी में ड्यूटी करके घर आ रहा तभी उसे रोडवेज बस में जहरखुरानी गिरोह ने अपना शिकार बना लिया । शनिवार को बस कन्डक्टर उसे उझानी के रिलाइंस पेट्रोल पंप पर उतार कर फरार हो गया। गांव के लोगों ने उसे पहचान कर उसके भाई प्रवेश को सूचना दी।