मध्यप्रदेश के खरगोन जिले के कुकढोल गांव से दिल को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक परिवार अपने पोते की शादी की तैयारियों में पूरी तरह जुटा हुआ था। घर को सजाया जा रहा था, रिश्तेदारों को विवाह पत्रिकाएं बांटी जा रही थीं, और हर चेहरे पर नई दुल्हन के स्वागत की खुशी साफ दिखाई दे रही थी।