गोमिया: महुआटांड़ के होन्हे गांव में चार घरों में लाखों की चोरी, 15 लाख का सामान ले उड़े चोर
Gumia, Bokaro | Jun 27, 2026 गोमिया के महुआटांड़ थाना क्षेत्र के कंडेर पंचायत अंतर्गत ग्राम होन्हे में शुक्रवार शनिवार मध्य रात्रि को शातिर चोरों ने चार घरों को निशाना बनाया। चोरों ने लगभग 15 लाख रुपये से अधिक के सोने-चांदी के जेवरात, बर्तन, कीमती साड़ियां और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। सुबह 11 बजे ग्रामीणों के अनुसार चोरों ने सुनियोजित तरीके से ताले तोड़े और एक-एक कर घरों में घुसे।