खगड़िया: अलौली में छत से गिरने से एक महिला गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में उपचार जारी
जिले के अलौली में रविवार सुबह 10:00 बजे छत से गिरने से एक महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गई। जख्मी महिला की पहचान अलौली के रहने वाली क्रांति देवी के रूप में की गई है। वहीं परिजनों ने बताया कि छत से उतरने के दौरान गिर गई जिससे क्रांति देवी गंभीर रूप से जख्मी हो गई। जख्मी अवस्था में परिजनों ने खगड़िया सदर अस्पताल लाया जहां पर उनका उपचार चल रहा है।