आगरा: पुलिस आयुक्त कार्यालय स्थित सभागार में पुलिस आयुक्त के द्वारा अपराध गोष्ठी का किया गया आयोजन
कमिश्नरेट आगरा के द्वारा कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने, लोकसभा चुनाव की मतगणना सकुशल संपन्न कराने तथा अपराध व साक्ष्य आधारित विवेचना प्रणाली क्रियान्वयन की समीक्षा हेतु पुलिस आयुक्त के द्वारा अपर पुलिस आयुक्त व समस्त राज्य पत्र अधिकारियों के साथ पुलिस आयुक्त कार्यालय स्थित सभागार में अपराध गोष्ठी का आयोजन किया गया।