गढ़वा: गढ़वा जिले की महिलाओं को मंईयां सम्मान योजना की सौगात, 17वीं किस्त के ₹2500 खातों में ट्रांसफर शुरू
Garhwa, Garhwa | Jan 10, 2026 गढ़वा जिले में मंईयां सम्मान योजना के तहत लाभुक महिलाओं के लिए बड़ी राहत की खबर सामने आई है। योजना से जुड़ी महिलाओं के बैंक खातों में 2500 रुपये की 17वीं किस्त आनी शुरू हो गई है। सामाजिक सुरक्षा विभाग की ओर से शनिवार सुबह करीब 10 बजे से डीबीटी (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) के माध्यम से राशि भेजने की प्रक्रिया शुरू की गई। इस चरण में जिले की करीब 2 लाख 25 हजार