सिकंदरा: सिहुरा गांव में विवाद के बाद अधेड़ ने कुएं में लगाई छलांग, पुलिस व फायर ब्रिगेड ने सुरक्षित बचाया
अमराहट थाना क्षेत्र के सिहुरा गांव में रविवार सुबह करीब 8 बजे एक व्यक्ति ने विवाद के बाद कुएं में कूदकर आत्महत्या का प्रयास किया। घटना की सूचना मिलते ही थाना पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और तत्काल राहत-बचाव कार्य शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद टीम ने कुएं में गिरे व्यक्ति को सुरक्षित बाहर निकाल लिया और आनन-फानन में सीएचसी सिकंदरा में भर्ती कराय