भाजपा जिला कार्यालय में सोमवार को रामगढ़ विधानसभा स्तरीय अटल बिहारी स्मृति सम्मेलन जिला अध्यक्ष प्रवीण मेहता की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अमरदीप यादव शामिल हुए। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन और डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी, दीनदयाल उपाध्याय एवं अटल बिहारी वाजपेयी के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया।