उदयपुर जिले के भटेवर में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जन्म जयंती के अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान भाजपा पदाधिकारियो एवं कार्यकर्ताओं द्वारा डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को श्रद्धासुमन अर्पित किए। दरसल रविवार रात्रि 8 बजे वल्लभनगर मंडल के भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक रखी गई।