जमुई: चकाई के पास सड़क मरम्मत के दौरान ट्रक की टक्कर से पीचिंग मशीन के नीचे दबकर चालक की मौत, शव का कराया गया पोस्टमार्टम
Jamui, Jamui | Dec 1, 2025 जमुई जिले के चकई के पास सड़क की मरम्मती के दौरान तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से पीचिंग मशीन से नीचे गिरे चालक की मशीन से ही दबकर मौत हो गई। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा मृतक चालक के शव को सोमवार को दिन के 11:00 बजे सदर अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टर द्वारा पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी की गई।