जमुई: झाझा बस स्टैंड के पास स्कॉर्पियो की टक्कर से ऑटो सवार युवक घायल, स्कूटी सवार दो भाइयों की हालत गंभीर, पटना रेफर
Jamui, Jamui | Dec 1, 2025 शहर के झाझा बस स्टैंड के पास रविवार की देर रात 10:30 बजे तेज रफ्तार स्कॉर्पियो वाहन की भीषण टक्कर से ऑटो पर सवार एक युवक और स्कूटी सवार दो भाई यानि कुल तीन लोग घायल हो गए। घटना की जानकारी टाउन थाना की पुलिस को हुई उंसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस के सहयोग से तीनों घायलों को सदर अस्पताल भेजा गया, जहां स्कूटी सवार दो भाइयों को पटना रेफर कर दिया गया।