जमुई: नारियाना में जुड़वा पुत्री होने पर ससुराल वालों की प्रताड़ना से महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी
Jamui, Jamui | Dec 1, 2025 जुड़वा पुत्री होने पर ससुराल में रहने नहीं देने और प्रताड़ना से तंग आकर नारियाना गांव में रविवार और सोमवार की मध्य रात्रि अर्जुन पासवान की पुत्री मौसम कुमारी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सुबह परिवार वालों को घटना की जानकारी हुई और पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस द्वारा सोमवार की सुबह 10:00 बजे मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाया गया है।