जमुई: अंबा के पास तेज रफ्तार बोलेरो वाहन की टक्कर से साइकिल सवार वृद्ध की हुई मौत, शव को लाया गया सदर अस्पताल
Jamui, Jamui | Dec 1, 2025 अंबा गांव के पास रविवार की देर शाम तेज रफ्तार बोलेरो वाहन की टक्कर से घायल हुए साइकिल सवार आनंदी मंडल की इलाज के दौरान रविवार और सोमवार की मध्य रात्रि निजी क्लीनिक में मौत हो गई। घटना की जानकारी टाउन थाना की पुलिस को दी गई। उसके बाद परिजन द्वारा मृतक आनंदी मंडल के शव को पोस्टमार्टम के लिए सोमवार की सुबह 9:00 बजे सदर अस्पताल लाया गया है।