लोहरदगा: लोहरदगा नगर परिषद में मजदूर दिवस पर मजदूरों को किया गया सम्मानित, श्रम व समर्पण की हुई सराहना
अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर शुक्रवार दोपहर लगभग 1:30 बजे नए नगर भवन में लोहरदगा नगर परिषद द्वारा एक गरिमामय कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में नगर परिषद की कार्यपालक पदाधिकारी मुक्ति किड़ो, अध्यक्ष अनिल उरांव, उपाध्यक्ष अब्दुल कादिर, वार्ड पार्षद किशुन महतो, संगीता कुमारी सहित अन्य पार्षदों एवं कर्मियों की उपस्थिति रही।