हुज़ूर: रीवा से हड़पसर (पुणे) के लिए आज से ट्रेन शुरू, रीवा ज़िला उन्नति की ओर: डिप्टी सीएम
आज रीवा से यात्रियों को लेकर पुणे के बीच रवाना हुई है। केंद्रीय रेल मंत्री ने वर्चुअल हरी झंडी दिखाकर इस ट्रेन को रीवा रेलवे स्टेशन से रवाना किया है। इस दौरान रेलवे स्टेशन में कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल, सांसद जनार्दन मिश्रा, भाजपा जिला अध्यक्ष वीरेंद्र गुप्ता, सहित जनप्रतिनिधि व रेलवे के अधिकारी उपस्थित रहे ।