करेरा: मछावली तिराहा, करैरा: अपराध की फिराक में बैठा युवक देशी कट्टा और कारतूस सहित गिरफ्तार
करैरा पुलिस ने 315 बोर देशी कट्टा और जिंदा कारतूस के साथ युवक को गिरफ्तार किया। आरोपी मछावली तिराहा के पास अपराध की नियत से बैठा मिला। आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया। अवैध हथियारों के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है।