दरभंगा के अंबेडकर सभागार में विशेष किशोर पुलिस इकाई एवं बाल कल्याण पुलिस पदाधिकारियों (CWPOs) सहित बाल संरक्षण से जुड़े सभी हितधारकों के लिए एक दिवसीय उन्मुखीकरण-सह-प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य किशोर न्याय प्रणाली को अधिक परिणामकारी बनाना तथा बाल संरक्षण तंत्र को सुदृढ़ करना है। यह जानकारी शनिवार को दोपहर 1 बजे दी गई।