पूर्णिया पूर्व: पूर्णिया जिला अंतर्गत 8735 गैस सिलेंडर उपभोक्ताओं के बीच किया गया वितरण, 21786 गैस सिलेंडर गोदामों में उपलब्ध
Purnea East, Purnia | Apr 24, 2026
रविशंकर उरांव अपर समाहर्ता -सह -जिला आपूर्ति पदाधिकारी पूर्णिया द्वारा बताया गया कि कुल 8840 गैस उपभोक्ताओं द्वारा पूर्णिया जिलान्तर्गत संचालित एल.पी.जी. गैस एजेसियों से गैस सिलेंडर का डिमांड किया गया। नियमानुसार 8735 से अधिक गैस सिलेंडरों का वितरण एजेंसियों द्वारा संबंधित गैस उपभोक्ताओं को किया गया है।