पलिया: पलिया नगर में ग्राम समाज व तालाब पर अधिकारियों की मिली भगत से लगातार पटान जारी, वीडियो हुआ वायरल
पलिया नगर में ग्राम समाज और तालाब की भूमि पर अवैध कब्जे का मामला सामने आया है। नगर की पटीहन रोड स्थित फायर ब्रिगेड कार्यालय के सामने तालाब/पेरूआझील की जमीन पर लगातार मिट्टी पटान किए जाने का वीडियो रविवार सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। आरोप है की भूमिया और लेखपाल की मिलीभगत से करोड़ों रुपए की मूल्य की ग्राम समाज व तालाब भुमाफिया कर रहे अवैध कब्जा।