सवायजपुर: पाली-भरखनी नहर मार्ग पर टूटी पुलिया दे रही हादसों को न्योता, जिम्मेदार नहीं दे रहे ध्यान
पाली-भरखनी नहर मार्ग पर बिनैका गांव को जाने वाले रास्ते पर बनी टूटी पुलिया क्षेत्र में बड़े हादसे का कारण बन सकती है। पुलिया की हालत जर्जर होने के साथ ही उस पर रेलिंग भी नहीं है, जिससे यहां से गुजरने वाले लोगों की जान जोखिम में बनी रहती है। बताया जा रहा है कि इस मार्ग से प्रतिदिन सैकड़ों की संख्या में दो पहिया और चार पहिया वाहन गुजरते हैं।