फतेहपुर: अमौली में शॉट सर्किट से ट्रांसफॉर्मर और केबिल में लगी आग, लगभग 400 घरों में छाया अंधेरा, गर्मी से लोग बेहाल
फतेहपुर जिले के अमौली कस्बे में शॉट सर्किट से ट्रांसफॉर्मर और केबिल में आग लगने से मचा हड़कंप, स्थानीय लोगों ने केबिल में लगी आग के बाद स्पार्किग को देख भाग बचाई जान। बताया जा रहा है कि आज भीषण गर्मी की वजह से अचानक शॉट सर्किट के बाद आग लग गईं आग लगने से ट्रांसफॉर्मर सहित विद्युत की केबिल जलकर खाक हो गई। स्थानीय लोगों ने दमकल कर्मियों को सूचित कर आग बुझाई।