भदोही: जिला निर्वाचन अधिकारी ने ज़िले के 5 मतदेय स्थलों के नाम में किया आंशिक परिवर्तन
ज़िले की तीनों विधानसभा क्षेत्र के पांच मतदेय स्थलों के नाम में आंशिक परिवर्तन किया गया है । जिलाधिकारी ने बताया कि इन मतदेय स्थलों के लोकेशन व भवन में कोई परिवर्तन नहीं होगा। गौरतलब है कि आने वाले लोकसभा चुनाव के मद्देनजर तेजी से तैयारी की जा रही है और उसी कड़ी में नामों में यह आंशिक परिवर्तन हुआ है।