भदोही: दुर्गागंज थाना क्षेत्र से पुलिस ने एक हिस्ट्रीशीटर अभियुक्त को अवैध गांजा और तमंचे के साथ किया गिरफ्तार
दुर्गागंज थाना पुलिस ने जनपद स्तरीय टॉप-10 हिस्ट्रीशीटर अभियुक्त राजेश बिंद को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। उसके पास से अवैध गांजा और एक तमंचा बरामद किया गया है। पुलिस के मुताबिक़ यह लंबे समय से फरार चल रहा था, जिसके खिलाफ वारंट जारी किया गया था।