भदोही: भटेवरा में सड़क हादसे में घायल हुए तीसरे युवक की भी ट्रामा सेंटर वाराणसी में इलाज के दौरान हुई मौत
सुरियावा थाना क्षेत्र के पुरानी बाजार निवासी एक शख्स के दाह संस्कार में बाइक से गए तीन युवक जब लौट रहे थे तो रविवार को भटेवरा में पेड़ से उनकी बाइक टकरा गई थी। इस हादसे दो युवकों की उसी दिन मौत हो गई थी, जबकि दिलीप नाम के तीसरे युवक का इलाज चल रहा था, जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई है।