फतेहपुर: कल्यानपुर के मौहार में छत से गिरकर युवक की हुई मौत, परिजनों का रहा बुरा हाल
मौहार निवासी सवनी का पुत्र पप्पू रविवार की शाम लगभग पांच बजे छत पर किसी काम से गया था। तभी अचानक पैर फिसल जाने के कारण सिर के बल नीचे गिर गया। जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। सूचना पाकर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर विच्छेदन गृह भेज दिया। घटना की जानकारी पोस्टमार्टम हाउस में मृतक के भतीजे रंजीत ने दी है।