कोरांव: बरनपुर गांव में कच्चे खपरैल घर में लगी आग, गाय का बछड़ा जलकर मरा, अनाज और कपड़े भी हुए राख, आर्थिक सहयोग का आश्वासन
कोरांव थाना क्षेत्र के बरनपुर गांव में रविवार दोपहर एक खपरैल घर में आग लग गई। अज्ञात कारणों से लगी इस आग में घर का सारा सामान जलकर राख हो गया। घटना में एक दुधमुहा बछड़ा जलकर मर गया, जबकि गाय भी झुलस गई। जानकारी के अनुसार, बरनपुर निवासी बालीकरन पुत्र स्व. मुन्नीलाल के कच्चे खपरैल घर में दोपहर करीब 3 बजे अचानक आग लग गई।