सिंगरौली: चोरी के फरार आरोपियों के विन्ध्यनगर स्थित घर पर यूपी पुलिस ने नोटिस चस्पा किया, कुर्की की कार्रवाई होगी
अनपरा थाना क्षेत्र अंतर्गत विगत दिनों सिदहवा से ट्रेलर का डाला चुराकर बेचने के मामले मे रेणुसागर पुलिस ने फरार चल रहे अभियुक्तों के घर पर कुर्की का नोटिस चस्पा किया। विंध्यनगर थाना क्षेत्र निवासी वांछित अभियुक्तो के घरो पर धारा 84 बीएनएस की नोटिस चस्पा की गई। नोटिस की कार्रवाई के बाद न्यायालय के आदेश पर कुर्की की कार्रवाई की जाएगी।