महाराजगंज: दूरसंचार कंपनी की लापरवाही से इंदिरानगर में पेयजल संकट, 17 मोहल्लों में हाहाकार
शुक्रवार को 3 बजे इंदिरानगर क्षेत्र में पेयजल संकट गहराने का कारण बनी दूरसंचार कंपनी की लापरवाही ने गुरुवार और शुक्रवार को हजारों लोगों की मुश्किलें बढ़ा दीं। बुधवार देर रात सदर कोतवाली के सामने बॉसपार रोड पर ऑप्टिकल फाइबर केबल डालने के लिए सड़क की खुदाई की जा रही थी। इसी दौरान नगर पालिका की मुख्य पेयजल सप्लाई लाइन क्षतिग्रस्त हो गई।