महाराजगंज: सदर ब्लॉक में टीकारण को लेकर हुई बैठक
सदर ब्लॉक सभागार में शुक्रवार को 2 बजे स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी श्रीभागवत सिंह के नेतृत्व में ग्राम प्रधान ,सेक्रेट्री, कोटेदार के साथ बैठक किया। बैठक को संबोधित करते हुए स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी ने टीकाकरण के लाभ के बारे में जागरूक किया। साथ ही गांव में जो परिवार टीकाकरण नहीं करा रहा है उनको जागरूक करते हुए टीका लगवाया जाए जिससे बीमारियों से बचा जा सके।